Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : सड़क पर गिरी पीपल की डाली, बाल-बाल बचे राहगीर

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के मुख्य सड़क पर सोमवार की शाम अस्वस्थ्य कुंज दुर्गा मंडप के समीप पीपल पेड़ की बड़ी टाली टूटकर अचानक गिर गई. जहां डाली टूटकर गिरी वहीं पर दो लोग खड़े थे. लेकिन वह बाल-बाल बच गये और भगवान का शुक्रिया अदा किया. ज्ञात हो कि अस्वस्थ्य कुंज दुर्गा मंडप के ठीक आगे मुख्य सड़क के किनारे एक विशाल पीपल का पेड़ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-due-to-lack-of-action-after-the-death-in-a-road-accident-relatives-took-out-a-candle-march/">जमशेदपुर

: सड़क दुर्घटना में मौत के बाद कार्रवाई नहीं होने से परिजनों ने निकाला कैंडल मार्च

हमेशा गिरती रहती है पीपल पेड़ की डाली

पीपल का पेड़ काफी पुराना होने के कारण हमेशा उसकी डाली टूट कर गिरती रहती है जिससे हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है. बावजूद इसके यहां के लोग इस पीपल की डाली की कटाई छंटाई नहीं कर पा रहे है. लोगों को कहना है कि पीपल के पेड़ की कटाई को लेकर संबंधित अधिकारी से आदेश लेना होगा उसके बाद ही पेड़ की कटाई की जा सकती है. प्रशासन को स्वयं संज्ञान लेकर पेड़ की कटाई करानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना न घटे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही