Search

 
 
 

घाटशिला : बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का कलम बंद हड़ताल समाप्त

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का 24 मई से चल रहा कलम बंद हड़ताल बुधवार को अधिवक्ता तपन कुमार चक्रवर्ती की जमानत अर्जी मंजूर होने के बाद समाप्त हो गया. प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश पूर्वी सिंहभूम के द्वारा कैंप कोर्ट में जमानत अर्जी के बिंदु पर सुनवाई करते हुए जमानत अर्जी मंजूर कर ली गई. कलम बंद हड़ताल से लोगों की परेशानी को देखते हुए हड़ताल वापस लिया गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-atal-park-camp-organized-in-collaboration-with-bank-of-india/">आदित्यपुर

: बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से अटल पार्क शिविर लगाया गया

सांकेतिक विरोध प्रदर्शन रहेगा जारी 

अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि मुसाबनी पुलिस प्रशासन की ज्यादती के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा. बार एसोसिएशन के महासचिव बबलू मुखर्जी ने बताया कि तपन कुमार चक्रवर्ती के द्वारा न्यायालय में शिकायत वाद का 6 जून को सुनवाई किया जाएगा. तब तक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. मौके पर मुख्य रूप से अजीत कुमार, शैलेश सिंह, धनंजय सिंह, दिलीप मिश्रा, जेडी पटेल, दशरथ महतो, तपेश दास, मानस पानी, सपन नंदा, बलवीर सिंह, मनोज त्रिपाठी, मानस सेन, राम हांसदा, गुरुचरण नायक, विश्वनाथ महतो, राकेश शर्मा, आर प्रधान सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-complaint-to-dc-for-charging-extra-rate-on-purchase-of-e-stamp-paper/">चाईबासा

: ई-स्टांप पेपर की खरीद पर अतिरिक्त दर वसूलने की डीसी से शिकायत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही