Search

 
 
 

घाटशिला : प्रखंड कार्यालय के गेट पर जलजमाव से लोग परेशान, आने-जाने में होती है दिक्कत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर बना गड्ढा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. यूं तो प्रखंड कार्यालय के द्वारा पूरे प्रखंड क्षेत्र में विकास की योजनाएं चलाई जाती हैं पर मुख्यालय के मेन गेट पर तालाबनुमा गड्ढा बन जाने से यहां आने-जाने वाले लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इस ओर ना तो प्रखंड विकास पदाधिकारी का ध्यान जाता है और ना ही किसी जनप्रतिनिधि का. आए दिन पंचायत प्रतिनिधि से लेकर विधायक व अ​धिकारी इसी तालाबनुमा गड्ढे से पार होकर जाते हैं. पैदल प्रखंड कार्यालय जाने वाले लोगों का यह मानना है कि पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि बड़ी-बड़ी गाड़ी से पार होकर चले जाते हैं. इसके कारण शायद इन्हें तालाबनुमा गड्ढा पर नजर नहीं आता. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-bjp-leader-wrote-a-letter-to-the-minister-regarding-operation-of-tejas-express-from-chaibasa/">बंदगांव

: बीजेपी नेत्री ने चाईबासा से तेजस एक्सप्रेस का परिचालन करने को लेकर मंत्री को लिखा पत्र

बारीश में स्थिति हो जाती है खराब

बारीश के दिनों में गेट पर बने गड्ढे में पानी जमने से स्थिति काफी दयनीय हो जाती है. लोग ब्लॉक कार्यालय तक नहीं पहुंच पाते, जिससे उन्हें अपना कार्य करवाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. लोगों की माने तो इस पर पदा​​धिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है, परंतु वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सही तरीके से नहीं करते. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही