Search

 
 
 

घाटशिला : चोरी करते एक शातिर चोर को लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

 
Ghatshila (Rajesh Chwbey) : विगत कई दिनों से साइकिल चोरी से परेशान लोगों ने अंततः गुरुवार को एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया. लोगों ने मुसाबनी के केंदाडीह निवासी जितेन मुर्मू उर्फ भूत नामक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार विगत 3 महीनों में घाटशिला में दर्जनों साइकिलों की चोरी की जा चुकी है. दो दिन पूर्व ही घाटशिला के सक्सेस ट्यूटोरियल्स क्लासेज के समीप से दो साइकिल की चोरी हुई थी, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी. इसके जरिए अभियुक्त को भी लोगों ने पहचान लिया था. इसके बाद से ही लोग उक्त युवक की तलाश कर रहे थे. गुरुवार को पुनः  जितेन मुर्मू साइकिल चोरी करने के उद्देश्य से सक्सेस ट्यूटोरियल क्लासेस के बाहर खड़ा था. तभी युवकों ने उसकी पहचान कर ली और उसे पकड़ लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-assurance-committee-of-vis-expressed-displeasure-over-not-taking-action-in-pending-cases-for-years/">जमशेदपुर

: वर्षों से लंबित मामलों में कार्रवाई नहीं होने पर विस की आश्वासन समिति ने जतायी नराजगी
पूछताछ के बाद उस युवक ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. पुलिस का कहना है कि लोग लिखित शिकायत करेंगे तो ही कार्रवाई होगी. लेकिन पुलिस के रवैये से लोग कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना नहीं चाहते हैं इसलिये लोग मामला दर्ज करने के बजाये जो सबूत दिया जा चुका है उस आधार पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही