Search

 
 
 

घाटशिला : 20 दिनों से अंधेरे में है बरडीह गांव के लोग, विद्यार्थी परेशान

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर अवस्थित झांटीझरना पंचायत के बरडीह गांव के ग्रामीण पिछले 20 दिनों से अंधेरे में जीने को विवश हैं. इसको लेकर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से ट्रांसफार्मर जल जाने को लेकर लिखित शिकायत की थी. इसके बावजूद अभी तक ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं होने के कारण बरडीह के ग्रामीण परेशान हैं. साथ ही झांटीझरना उच्च विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-startups-of-two-students-of-iron-city-selected-in-the-final-of-bihar-innovation-challenge/">जमशेदपुर

: लौहनगरी के दो छात्रों के स्टार्टअप का बिहार इनोवेशन चैलेंज के फाइनल में चयन
नाराज छात्र-छात्राओं ने मुखिया का घेराव किया. इस संबंध में मुखिया पुष्पा सिंह ने बताया कि बरडीह गांव में पिछले 20 दिन पहले 16 केवी का ट्रांसफार्मर पर वज्रपात होने के कारण ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जल गया है. ट्रांसफार्मर जलने के बाद बरडीह गांव समेत आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है. इसके कारण पूरा गांव अंधेरे में है. जल्दी ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने का आश्वासन विभाग ने दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही