Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : छौड़िया एवं छबिसा गांव के लोगों ने वोट बहिष्कार का लिया निर्णय

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला के छौड़िया एवं छबिसा गांव के ग्राम प्रधान चद्रंमोहन हांसदा, सीताराम किस्कू, वार्ड सदस्य विश्वजीत गोप तथा ग्रामीण द्वारा रविवार को अपनी मांग को लेकर बैठक कर वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया. ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया कि पुल नहीं तो वोट नहीं, सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्रामीणो द्वारा वर्षो से मांग कर रही है कि धालभूमगढ़ से छौड़ियाछबिसा जाने के लिए कोई पककी सड़क नहीं जो सड़क है वह भी ठीक नहीं है. इसके अलावा पांपू घाट में पुल की अत्यंत आवश्यकता जो काफी जरूरी है. यहां पुल बन जाने से धालभूमगढ़ को सीधे मुसाबनी को जोड़ेगी इससे लोगों को काफी सुविधा होगी एवं तब जा कर आवागमन संभव होगा. इसे भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/drugs-worth-rs-602-crore-seized-from-gujarat-beach-14-pakistanis-arrested/">गुजरात

के समुद्र तट से 602 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गयी, 14 पाकिस्तानी गिरफ्तार
साथ ही नरसिंहगढ़ में रेलवे फाटक की समस्या है कारण कि नरसिंहगढ़ से छौड़िया छबिसा को जोड़ने वाली कच्ची सड़क रेलवे के जगह में है और रेलवे अपनी जगह कभी नहीं जोड़ेगी फिर गांव वाले कैसे नरसिंहगढ़ आएंगें यह बडी़ समस्या है. इसका समाधान की दिशा पहल किया जाएगा तो पूरा गांव शत प्रतिशत वोट करेगा नही तो वोट बहिष्कार किया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से चंद्र मोहन हांसदा, सीताराम किसकु, विश्वजीत गोप, जोगेश हेम्ब्रम, धनपति हांसदा, चांदराय हांसदा, बलराम सिंह, सनातन हांसदा, बादल मंडल, अशोक मंडल, सुभाष गोप, दुलाराम हांसदा, बाबलू हेम्ब्रम, लुगु बास्के, बुद्धशवर मुर्मू, मुगली किस्कु, दुल्हन हांसदा, चम्पा हांसदा, बासंती हांसदा, लक्ष्मी टुडू, आरती धीवर, सपना सिंह, अपरना मंडल, निर्मला मंडल, शोभा रानी मंडल, रंग मंडल, कमला गोप, सविता गोप आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-co-removed-encroachment-from-3-booths-of-barmasiya/">धनबाद

: सीओ ने बरमसिया के 3 बूथों के पास से हटाया अतिक्रमण

इंडिया प्रत्याशी के पक्ष में कांग्रेस प्रदेश सचिव ने किया जनसम्पर्क

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Ghatshila-INDIA-Jansampark.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार समीर कुमार मोहंती के समर्थन में झारखण्ड कांग्रेस प्रदेश सचिव सह 20 सूत्री जिला सदस्य सनत कालटू चक्रवर्ती के नेतृत्व में रविवार को कांग्रेस पार्टी के द्वारा घाटशिला मुख्य सड़क पर एक जनसम्पर्क कार्यक्रम चलाया. इस अवसर पर सनत कालटू चक्रवर्ती ने कहा की पूरे देश में बीजेपी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जनता में आक्रोश है जनता जल्द से जल्द बीजेपी सरकार को उखाड़ कर इस सरकार के कुशासन को ख़त्म करना चाहती है. देश में महंगाई से जनता त्रस्त है. इसके लिए पूरी तरह से केंद्र सरकार जिम्मेदार है. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-container-hits-bus-full-of-soldiers-going-on-election-duty-three-killed/">बिहारः

चुनाव ड्यूटी पर जा रहे जवानों से भरी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, तीन की मौत
सरकार बड़ी बड़ी कंपनियों से करोड़ों रूपया चंदा लेती है जिसके फलस्वरूप कंपनियों को मनमाना कीमत वसूलने का मौका मिल जाता है बेरोजगारी पिछले 70 सालो में सबसे ज्यादा है. पढ़े लिखे लोगों को पकौड़े बेचने पर मजबूर किया जा रहा है. पिछले 4 साल से एचसीएल/आईसीसी कंपनी मऊभंडार फैक्टरी बंद है. जबकी इस क्षेत्र के सांसद का इस मामले से कोई सरोकार नहीं है उन्होंने फैक्ट्री को चालू करने का कोई प्रयास नहीं किया हैं. इसे भी पढ़ें : हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-bike-rally-held-to-make-voters-aware/">हुसैनाबाद

: मतदाताओं को किया गया जागरूक, निकली बाइक रैली
साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओ का उत्साह बढ़ाते हुए चुनाव में पूरी निष्ठा के साथ जूटकर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार समीर कुमार मोहंती के पक्ष में प्रचार करके रिकार्ड अंतर से विजय बनवाने का आह्वान किया एवं आवश्यक सुझाव दिए. जनसंपर्क कार्यक्रम में घाटशिला कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कन्हैया शर्मा, उपाध्यक्ष उदय शर्मा, मनोज शर्मा, सुब्रत दत्ता, शैलेन सेन, विजयन पॉल, बप्पी दा, सुरोजीत मोहुरी, विश्वनाथ प्रताप सहित अन्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-co-removed-encroachment-from-3-booths-of-barmasiya/">धनबाद

: सीओ ने बरमसिया के 3 बूथों के पास से हटाया अतिक्रमण

धालभूमगढ़ में ट्रेकर के धक्के से एक की मौत, दूसरा घायल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Dhalbhumgar-Ghayal.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप रविवार को 22 चक्का ट्रेलर के चपेट में आने से जहां एक बाइक सवार की मौत हो गई. वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों को 108 एंबुलेंस से उठाकर इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया गया. चिकित्सक द्वारा एक व्यक्ति को जांचो उपरांत मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे व्यक्ति का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर भेज दिया गया है. मृतक व्यक्ति की पहचान चाकुलिया थाना क्षेत्र के टांगाशोली निवासी विशाल हेम्ब्रम (28) के रुप में हुई है. जबकी घायल व्यक्ति चाकुलिया के ही मुटूरखाम के रहने वाले राम हेम्ब्रम बताया जाता है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-co-removed-encroachment-from-3-booths-of-barmasiya/">धनबाद

: सीओ ने बरमसिया के 3 बूथों के पास से हटाया अतिक्रमण
मामले की जानकारी मिलने पर धालभूमगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति कोकपाड़ा से धालभूमगढ़ की ओर आ रहा था. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के नजदीक एक बैल से टकराने के बाद बाईक सवार दाहिनी ओर गिर गया और पीछे से आ रही 22 चक्का टेलर ने उसे अपने चपेट में ले लिया. घायल को लगभग 10 मीटर तक घसीटने के बाद गाड़ी खड़ी हुई. घायल व्यक्ति को गाड़ी के नीचे से निकाला गया. दूसरा व्यक्ति ट्रेलर के धक्के से दूर जा कर गिरा था. इसे भी पढ़ें : अधिवक्ता">https://lagatar.in/gumla-unit-of-advocates-council-reorganized-shashiranjan-akhauri-became-president/">अधिवक्ता

परिषद की गुमला इकाई का हुआ पुनर्गठन, शशिरंजन अखौरी बने अध्यक्ष
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही