Search

 
 
 

घाटशिला : स्व.अमिताभ चौधरी को जेएससीए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारी, सदस्य एवं आम लोगों ने बुधवार को टाउन हॉल घाटशिला में स्वर्गीय अमिताभ चौधरी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इसके पश्चात उनकी पवित्र आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से कामना की. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक ने संबोधित करते हुए कहा के राज्य ही नहीं देश से एक ऐसे शख्सियत का अंत हुआ है जिसकी भरपाई मौजूदा समय पर नहीं की जा सकती. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-45-patients-are-being-operated-per-month-in-the-eye-hospital-of-sadar-hospital/">चाईबासा

: सदर अस्पताल के आई हॉस्पिटल में प्रति माह 45 मरीजों का हो रहा ऑपरेशन

उनके बताए मार्ग पर चलना होगा : सत्यवीर रजक

उन्होंने कहा कि उनसे जो भी प्रेरणा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तथा खिलाड़ियों को मिली है उसे हम सभी को मिलकर साकार करना होगा. लगातार प्रयास करना होगा ताकि यहां के खिलाड़ी अच्छे क्रिकेटर बन सके तब जाकर हम सबों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने कहा कि जब भी झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा बनाए गए स्टेडियम को देखा जाएगा तो निश्चित रूप से उन्हें याद किया जाएगा. साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों से उनका काफी लगाव था इसलिए हम सबों की जिम्मेदारी है कि उनके बताए मार्ग पर चलकर उनके सपनों को साकार करना होगा.  यहां से हम सबों को शपथ लेनी होगी. मौके पर जेएससीए के संयुक्त सचिव राजीव बदान, अंचलाधिकारी राजीव कुमार, जिला कोऑर्डिनेटर धनजी सिंह, मनोज प्रताप सिंह, अर्जुन सिंह, सुबो चटर्जी, अशोक घोषाल सहित काफी संख्या में जेएससीए के सदस्य तथा खिलाड़ी एवं अतिथि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन शकील अहमद ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही