Search

 
 
 

घाटशिला : मुंडा समाज के लोगों ने महागठबंधन के प्रत्याशी को दिया समर्थन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मुंडा समाज के लोगों ने घाटशिला के एक होटल में शुक्रवार को बैठक आयोजित कर इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी समीर महंती को समर्थन देने की घोषणा की. मौके पर प्रत्याशी समीर महंती ने कहा कि अब समय आ गया है कि मोदी सरकार के घमंड को तोड़ने का. उन्होंने भगवान श्री राम के संबंध में कहा कि जब महाबली लंकेश को मारकर अयोध्या लौटे थे तो माता कैकई ने कहा की बेटा लंकेश को तुमने मार दिया उन्होंने कहा कि मैंने नहीं मारा उन्हें उनका अहम मारा है. समीर महंती ने कहा कि इसका तात्पर्य है कि जब-जब सत्ता के सर्वोच्च स्थान पर बैठने वाले को अहम हो जाए तो विनाश निश्चित है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-voters-names-deleted-from-voter-list/">चक्रधरपुर

: मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से डीलिट
इंडिया महागठबंधन को सभी समुदाय सभी वर्ग के लोगों का खुल के समर्थन मिल रहा है. विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि अब नरेंद्र मोदी के इसारे पर जनता वोट नहीं देगी सिर्फ भाजपा को चोट देने का काम करेगी. सभी लोग 25 तारीख को मतदान कर समीर महंती को दिल्ली भेजने का काम करें. मौके पर काफी संख्या में मुंडा समाज के लोग तथा झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही