Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : खोया मोबाइल पुनः मिलने पर लोगों के चेहरे खिले

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी के मोबाइल पुलिस ने बरामद किए थे. इन मोबाइल को रविवार को घाटशिला थाना परिसर में उनके मालिकों को सौंप दिया गया. पुलिस ने कुल 93 मोबाइल बरामद किए थे. इनमें से 75 लोगों को उनका मोबाइल दे दिया गया. खोया मोबाइल पुनः पाकर सभी के चेहरे खिला उठे. लोगों ने इस सराहनीय कार्य के लिए जमशेदपुर पुलिस की काफी प्रशंसा की. इस मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि विभिन्न थानों में लगातार मोबाइल गुमशुदगी के हो रहे दर्ज मामले को गंभीरता से ली गई और पुलिस की सक्रियता एवं अथक प्रयास से लगभग 14 लाख का कुल 93 मोबाइल ढूंढ निकाला गया. 24 दिसंबर 2022 को भी जमशेदपुर में इस कार्यक्रम के तहत खोए मोबाइल को उनके मालिकों को सौंपा गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vishwajit-chatterjee-became-the-winner-of-5th-jca-open-blitz-chess-tournament/">जमशेदपुर

: विश्वजीत चटर्जी बने 5वें जेसीए ओपन ब्लिट्ज चेस प्रतियोगिता के विजेता
एसएसपी प्रभात कुमार ने रोजाना हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए लोगों को यातायात नियम का पालन करने की शपथ दिलाई. मौके पर ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुणायत, घाटशिला एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो, घाटशिला अंचल निरीक्षक संदीप रंजन, बहरागोड़ा अंचल निरीक्षक राफेल मुर्मू, धालभूमगढ़ अंचल निरीक्षक राजेंद्र दास, जादूगोड़ा अंचल निरीक्षक इंद्रदेव राम, घाटशिला थाना प्रभारी विमल किंडो, महिला थाना प्रभारी रुकमणी कुमारी, गालूडीह थाना प्रभारी रोशन खाखा, जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा, धालभूमगढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार, बहरागोड़ा थाना प्रभारी संतन तिवारी, बड़शोल थाना प्रभारी रामदयाल उरांव, श्यामसुंदर थाना प्रभारी दिलीप बिलोंग, चाकुलिया थाना प्रभारी वरुण यादव, मुसाबनी थाना प्रभारी राजा दिलावर, कोवाली थाना प्रभारी रंजीत उरांव, मऊभंडार ओपी प्रभारी सोनू कुमार समेत काफी संख्या में अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही