Ghatshila (Rajesh Chowbey) : माटीगोड़ा पंचायत के कुलामाड़ा के टोला पोण्डाकोचा को मुसाबनी बीडीओ सीमा कुमारी ने गोद लिया है. गांव में अब विकास का काम तेजी से शुरू हो जाएगा. विकास के पहले चरण में पेयजल को लेकर काम शुरू कर दिया गया है. शुक्रवार को बीडीओ सीमा कुमारी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता सुनील कुमार दत्त, जिला समान्वय अमन कुमार, प्रखंड सोशल मोबिलाईजर छोटराई हांसदा, पंचायत सचिव कानु राम हांसदा पानी के प्राकृतिक स्रोत जग झरना के पास पहुंचे. उक्त झरना के पानी का उपयोग जनहित में किया जाएगा. प्राकृति स्रोत से राहगीरों के लिए प्याऊ बनाने की योजना है. सहायक अभियंता ने बताया कि उक्त झरने के पानी को उसी स्थल में साफ-सफाई और आधुनिक तरीके से काम करके उचित व्यवस्था की जाएगी और गांव तक पानी पहुंचाने के लिए पाईप-लाईन बिछाई जाएगी. राहगीरों के बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था की जाएगी. उक्त सभी का प्राक्कलन बनाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है. जल्द से जल्द काम शुरू करने को कहा गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-university-defeated-ranchi-university-in-pre-quarter-finals/">जमशेदपुर
: प्री क्वार्टर फाइनल में कोल्हान यूनिवर्सिटी ने रांची यूनिवर्सिटी को किया परास्त
कांग्रेस नेता ने की गर्मी से पहले पानी की समस्या को दूर करने की मांग
: प्री क्वार्टर फाइनल में कोल्हान यूनिवर्सिटी ने रांची यूनिवर्सिटी को किया परास्त
प्राचीनकाल से बह रहा है झरने का पानी
ग्रामीणों ने बताया कि प्राचीनकाल से यहां झरने का पानी बह रहा है. इसका नाम जग झरना दिया गया है. इसके पीछे एक कहानी बतायी गयी है कि उक्त झरने के ऊपर लगे चट्टान के अन्दर देवता मछली रहती है और हम सभी ग्रामीण इसकी पूजा करते आ रहे हैं. उक्त चट्टान के ऊपर और एक बड़ा चट्टान है, जहां स्वर्ण मछली रहती है जो इसकी मां है. उनकी वजह से ही यहां हम सबको पानी की कमी नहीं होती है. इस झरने का पानी कभी नहीं सूखता है. उक्त स्थल को आधुनिक तरीके से करने के लिए जब सहायक अभियंता द्वारा चट्टान को हटाने की बात कही तो ग्रामीणों ने तत्काल मना कर दिया, जबकि पानी का नमूना लिया गया ताकि इसकी गुणवत्ता की जांच की जा सके. इसे भी पढ़ें : कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-congress-leader-demands-to-solve-water-problem-before-summer/">कोडरमा:कांग्रेस नेता ने की गर्मी से पहले पानी की समस्या को दूर करने की मांग
Leave a Comment