Search

 
 
 

घाटशिला : चुकरीपाड़ा पंचायत के खिलाड़ियों को मिला फुटबॉल किट

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : चुकरीपाड़ा पंचायत की मुखिया ममता मुंडा ने चुकरीपाड़ा फुटबॉल मैदान में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत 16 खिलाड़ियों को जर्सी, बुट, मौजा एवं इनक्लेव का वितरण मंगलवार किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवाओं को पठन-पाठन के साथ खेलकूद में आगे आना होगा. राज्य एवं केंद्र की सरकार खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की योजनाएं लाई है एवं अच्छे खिलाड़ियों को सरकार द्वारा सीधी नियुक्ति दी जा रही है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-herd-of-15-elephants-roaming-near-palasbani-forest-and-canal/">घाटशिला

: पलासबनी जंगल एवं कैनाल के समीप 15 हाथियों का झुंड कर रहा विचरण

खेल से जुड़ी सामग्री प्रदान कर हौसला बढ़ाया

मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपने खेल का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त हो रहा है. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पंचायत क्षेत्र के सभी फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को खेल से जुड़ी सामग्री प्रदान कर हौसला बढ़ाया जा रहा है. इस मौके पर उप मुखिया सुनील हांसदा, पंचायत सचिव चित्त रंजन सिंह, अनंत हांसदा, संजय हांसदा, राकेश मुर्मू, शंकर हेंब्रम, छतर टुडू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही