Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : लॉटरी बेचते एक युवक को स्टेशन से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के बाहर पान दुकान के समीप अवैध लॉटरी टिकट बेचते एक युवक को पुलिस ने मंगलवार को धर दबोचा. युवक के पास से पुलिस ने कई लॉटरी टिकट जब्त किया है. इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी विमल किंडो ने जानकारी देने से इंकार कर दिया. बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है. इस अवैध लॉटरी कारोबार में कई और भी शामिल हो सकते हैं. पूरी जानकारी लेने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है. लॉटरी कारोबार में जुड़े लोगों को तलाश करने में पुलिस जुटी है. उन्होंने बताया कि लॉटरी कारोबार पूरी तरह से क्षेत्र में बंद है युवक कहां से लॉटरी का टिकट लाता है, कहां बेचता है आदि कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद ही विशेष कुछ जानकारी दी जाएगी.

इसे भी पढ़ेंधनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-now-only-in-big-cities-destitute-will-get-support-of-shelter-home/">धनबाद:

अब सिर्फ बड़े शहरों में ही बेसहारों को मिलेगा आश्रय गृह का सहारा

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही