Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला: लॉटरी बेचते पुलिस ने किया दो लोगों को गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey): थाना क्षेत्र के दाहीगोड़ा सर्कस मैदान के समीप से अवैध लॉटरी बेचते गुरुवार की सुबह दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार व्यक्ति से 1260 रुपया, लॉटरी टिकट, एलएमएल भेस्पा स्कूटर, मोबाइल, एवं दो रजिस्टर बरामद किया है. गिरफ्तार व्यक्ति में चुनूडीह निवासी शंकर दयाल सिंह उर्फ शंकर यादव तथा मउभंडार निवासी मनोज परिडा शामिल है. इस संबंध में थाना प्रभारी शंभु प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि घाटशिला के दाहीगोड़ा सकर्स मैदान में कुछ लोग अवैध लाटॅरी को कारोबार कर रहे हैं.पुलिस ने एक टीम बनाई. कुछ सादे लिबास में, कुछ मोटरसाइकल से तो कुछ अन्‍य ने वाहन से जाकर छापामारी की. इस दौरान शंकर और मनोज दोनों लाटॅरी बेचते धरे गए. इसे भी पढ़ें: हटिया">https://lagatar.in/two-smugglers-arrested-with-35-kg-of-ganja-at-hatia-railway-station/">हटिया

रेलवे स्टेशन से 35 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गोपालपुर के रहने वाले गुल्लू आदित्य से खरीदते थे लॉटरी टिकट

पूछताछ के दौरान शंकर ने बताया कि वह गोपालपुर के रहने वाले गुल्लू आदित्य से लॉटरी का टिकट खरीदकर परिवार चलाने के लिये बेचता है. थाना प्रभारी ने कहा कि रजिस्‍टर में गुल्लू और किसी एसकेआर नामक व्यक्ति का नाम दर्जनों बार लिखा गया है. घाटशिला में वर्तमान में कुछ युवक मुसाबनी और चाईबासा से टिकट लाकर बेचते हैं. पूछताछ के दौरान कई लोगों का नाम सामने आया है जो इस कारोबार के सरगना है. पुलिस इन लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी. पुलिस की इस कार्रवाई से लॉटरी माफियाओं मे हड़कंप है. इस टीम में एसआई गोविंद कुमार, महवा मिंज, राजकुमार राम, शिव रतन गुप्ता, विनयकुमार दुबे, राजीव मंडल समेत कई पुलिस कर्मी शामिल थे. इसे भी पढ़ें: 41">https://lagatar.in/british-pm-boris-johnson-quits-after-revolt-of-41-ministers-resigns/">41

मंत्रियों की बगावत के बाद ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने छोड़ी कुर्सी, दिया इस्तीफा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही