Search

 
 
 

घाटशिला : लॉटरी बेचने के मामले में एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : थाना क्षेत्र के बड़ाजुड़ी से अवैद्य लॉटरी बेचने के आरोप में शनिवार की शाम मनोज गोराई नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले में पिछले तीन अगस्त को दो लोगों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है. थाना प्रभारी शंभु कुमार गुप्ता की माने तो इस केस में कई अन्य लोग अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर घाटशिला क्षेत्र में अवैध लॉटरी का धंधा बंद कराने को लेकर पुलिस पिछले कई दिनों से लगातार छापामारी अभियान चला रही है. इस मामले को लेकर जुलाई माह में दो लोगों को सर्कस मैदान के समीप से पकड़कर जेल भेजा था.
इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-tribal-society-yuva-mahasabha-will-pay-tribute-to-the-martyrs-of-guava-shooting/">जगन्नाथपुर

: गुवा गोलीकांड के शहीदों को आदिवासी हो समाज युवा महासभा देगा श्रद्धांजलि

पुलिस कार्रवाई के बाद भी चोरी-छूपे बिक रही है लॉटरी की टिकट

पुन: तीन अगस्त को गुप्त सूचना के बाद पुलिस की ओर से एक टीम गठित कर भरत उर्फ महेश्वर दास बड़ाजुड़ी और मो. शमीम मीर घाटशिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. उस समय पकड़े गए दोनों युवकों से 5 हजार रुपये के साथ 200 से ज्यादा लॉटरी के टिकट, दो मोबाइल भी बरामद किये गये था. इस दौरान मनोज गोराई भागने में सफल हो गया था. शनिवार को पुलिस ने मनोज गोराई को पकड़कर जेल भेज दिया. पुलिस के इस कार्रवाई से लॉटरी माफियाओं में हड़कंप का मचा हुआ है. इसके बावजूद क्षेत्र में चोरी छुपे बिक रही है अवैध लॉटरी की टिकट. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही