Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ghatshila : 72 पशु ले जाते पुलिस ने दो को पकड़ा, थाने में हो रही पूछताछ

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के मनकाबेरा गांव के समीप रविवार को 72 पशु ले जाते दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पशुधन धालभूमगढ़ के किसी गांव से पश्चिम बंगाल की ओर ले जाया जा रहा था. पुलिस को सूचना मिलने के बाद छापामारी कर सभी पशु के साथ दो लोगों को पकड़कर थाना लाया. दोनों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही थी. पकड़े गये पशु में 34 जोड़ा बैल और चार गाय शामिल हैं. सभी पशु की चिकित्सक से जांच पड़ताल कराने के बाद चाकुलिया के ध्यान फाउंडेशन गौशाला भेजा गया. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर पशु तस्करी की जा रही है. साथ ही बड़े पैमाने पर पशु को लेकर दो लोग पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे हैं. इसी सूचना पर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर पकड़ा है. पुलिस के इस कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-forest-department-caught-three-vehicles-carrying-illegal-sand/">Kiriburu

: वन विभाग ने अवैध बालू लदे तीन वाहनों को पकड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही