Search

 
 
 

Ghatshila : अवैध लॉटरी टिकट बेचने के आरोप में दो युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के फुलडुंगरी चौक के आस-पास लॉटरी का टिकट बेचते दो युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. दोनों युवक के पास से लॉटरी का टिकट एवं नगद रुपया भी बरामद किया गया है. हालांकि घाटशिला थाना प्रभारी मधुसूदन दे से पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी नहीं बताया. सिर्फ इतना ही कहा कि क्राइम कंट्रोल को लेकर रूटीन जांच अभियान चल रहा है. पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर लॉटरी टिकट के मुख्य सरगना तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. हालांकि पिछले दिन हुई चोरी की घटना को लेकर पुलिस लगातार होटल और ढाबा में छापामारी कर रही है. खासकर एनएच किनारे के ढाबा पर पुलिस की नजर है. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-10-thousand-rupees-stolen-from-breakfast-kiosk-near-block-office/">Chakradharpur

: प्रखंड कार्यालय के समीप नाश्ते की गुमटी से 10 हजार की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही