Search

घाटशिला : पुलिस ने आंचल देवी हत्याकांड का किया खुलासा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के तमकपाल गांव के चर्चित आंचल कुमारी उर्फ आंचल देवी हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का उद्वेदन किया है. इस संबंध में एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो ने बुधवार को घाटशिला थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस कांड के अन्य अभियुक्त गणेश बेहरा को बुधवार की सुबह छापेमारी कर परसुडीह से गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से मृतका आंचल कुमारी का कपड़ों से भरा बैग बरामद किया गया है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-death-of-cpi-leader-totaram-soren-mourning/">चाकुलिया

: सीपीआई नेता तोताराम सोरेन का निधन, शोक

आरोपी ने शव छुपाने की बात स्वीकार की

[caption id="attachment_737795" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/press-warta-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मृतिका आंचल की फाइल फोटो.[/caption] आरोपी गणेश बेहरा ने शव छुपाने में सहयोग करने की बात स्वीकार की है. गणेश बेहरा ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि मृतका की हत्या उसके पति कृष्ण नाथ, ससुर जातुल नाथ, भाई अर्जुन नाथ एवं मौसेरे भाई अप्पू नाथ द्वारा गला दबाकर किया गया था. एसडीपीओ ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी कर कांड के अन्य अभियुक्तों में मृतका के ससुर जातुल नाथ, देवर अर्जुन नाथ को भी गिरफ्तार किया गया. इन दोनों ने भी आंचल देवी की हत्या कर शव छुपाने की बात स्वीकार की है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-health-workers-welcomed-the-medical-officer-in-charge/">घाटशिला

: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का स्वास्थ्य कर्मियों ने किया स्वागत

छापामारी दल में ये थे शामिल

छापामारी दल में एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो, घाटशिला थाना प्रभारी विमल किंडो, एसआई गोविंद कुमार साहू, विवेक कुमार, राग कुमार सिंह, रोशन खाका, घनश्याम गव्रियल कोडाह, महबा मिंज, एएसआई छोटू लाल मुर्मू, असगर अली, तुलसी सोरेन एवं घाटशिला थाना के सहस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-school-children-enthusiastic-about-the-successful-landing-of-chandrayaan-3/">चाईबासा

: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर स्कूली बच्चों में उत्साह

नर कंकाल की फोरेंसिक जांच कराई गई थी

ज्ञात हो की घाटशिला थाना कांड संख्या 47/ 22 दिनांक 16. 5. 2022 को मृतका के पिता रामदयाल योगी ने अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था. अनुसंधान के क्रम में 17 अगस्त 2022 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मृतका के तामकपाल स्थित घर से 200 मीटर की दूरी पर जंगल में बने फॉरेस्ट ट्रेंच से सड़ा गला शव बरामद किया गया था. जब्त नर कंकाल का रांची में फोरेंसिक जांच कराई गई थी. उसके पश्चात मृतका के पति कृष्ण नाथ से पूछताछ की गई तो उसने गला दबाकर हत्या करने की बात बताई थी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-death-of-cpi-leader-totaram-soren-mourning/">चाकुलिया

: सीपीआई नेता तोताराम सोरेन का निधन, शोक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp