Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : ईद को लेकर मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मुस्लिम समुदाय के लोग ईद को पूरे हर्षोल्लास के साथ मानाने की तैयारी में जुट चुके है. इद्द पर कही भी किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो इसको लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. सभी ईदगाह व मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल की तैनाती की गई है. ईद के नमाज को लेकर दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं. शुक्रवार को नमाज के समय घाटशिला थाना प्रभारी विमल किंडो ने पूरे दलबल के साथ सभी मस्जिदों का मौका मुआयना कर कमेटी के लोगों से जानकारी ली. उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से आपसी भाईचारा के साथ पर्व मनाने की अपील की. कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों के पीछे ना जाए. अफवाह की जानकारी मिले तो इसकी सूचना सबसे पहले प्रशासन को दें तथा स्वयं उसकी सत्यता की जानकारी करें. उन्होंने घाटशिला मुस्लिम बस्ती, नवाब कोठे, मऊभंडार मस्जिद तथा फुलपाल मस्जिद का भी दौरा कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-changed-mood-of-the-weather-people-got-relief-from-the-heat/">घाटशिला

: मौसम का बदला मिजाज, लोगों को मिली गर्मी से राहत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही