Search

घाटशिला : पुलिस को रेलवे ट्रैक से मिला गंभीर रूप से घायल युवक

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मऊभंडार ओपी क्षेत्र अंतर्गत हाथीजोबड़ा पुल के समीप रेलवे ट्रैक से शनिवार को गंभीर रूप से घायल एक युवक को जीआरपी, आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस घायल अवस्था में उठाकर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरएन टुडू ने प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि युवक के सर पर गंभीर चोट लगा है तथा हाथ और पैर में गहरे जख्म हैं. इसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-central-members-of-jmm-arrived-to-know-the-condition-of-the-injured-in-the-train-accident/">बहरागोड़ा

: ट्रेन हादसे में घायलों का हाल जानने पहुंचे जेएमएम के केंद्रीय सदस्य

पश्चिम बंगाल के तमलुक का रहने वाला है युवक

गंभीर रूप से घायल युवक शेख मोहम्मद इशाद ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के तमलुक का रहने वाला है. उसे यह पता नहीं कि पटरी पर कैसे गिरा. सर पर गंभीर चोट होने के कारण कभी बता रहा है कि दिल्ली से आ रहा था बंगाल जाना था. पर यह नहीं बता पा रहा है कि वह ट्रैक पर कैसे गिरा. पुलिस अनुमान लगा रही है कि किसी ट्रेन के दरवाजे पर बैठा होगा झपकी आने से गिर गया होगा. समाचार लिखे जाने तक युवक स्पष्ट रूप से कुछ भी बता नहीं पा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp