Search

 
 
 

घाटशिला : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 15.5 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला पुलिस ने राज्यस्टेट एवं गोपालपुरा में छापामारी भारी मात्रा में गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में राज्यस्टेट का रहने वाला निर्मल सीट और गोपालपुर अधिकारी लॉज के पास रहने वाला मधुसूदन नामता उर्फ झापड़ू शामिल हैं. दोनों को पुलिस ने बुधवार की देर शाम पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

नेत्रहीन होने का फायदा उठाता था निर्मल सीट

इस संबंध में एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो ने प्रेसवार्ता कर बताया कि छापेमारी के दौरान निर्मल सीट के घर से 15 किलो गांजा, दो केजी पॉलिथिन, डिजिटल मशीन तथा 14 पीस चिलम बरामद किया गया. उसकी निशानदेही पर गोपालपुर स्थित अधिकारी लॉज के पास मधुसूदन नामता उर्फ झापड़ू के घर से आधा किलो गांजा, तीन पीस चिलम, आधा किलो पॉलिथिन मिला है. उन्होंने बताया कि निर्मल सीट नेत्रहीन है और इसका फायदा उठाते हुए वह मुसाबनी से डुमरिया तक गांजा का कारोबार करता है. पहले मधुसूदन नामाता निर्मल सीट के घर जाकर गांजा पीता था, फिर धीरे-धीरे उससे गांजे का कारोबार शुरू कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dense-fog-in-kolhan-and-cold-wave-warning-in-palamu-division-yellow-alert-issued/">जमशेदपुर

: कोल्हान में घना कोहरा व पलामू प्रमंडल में शीतलहर की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

डुमरिया का युवक करता है गांजा की सप्लाई

इन दोनों की निशानदेही पर थाना क्षेत्र के बनकटी निवासी मनोरंजन महाकुर के घर पर छापेमारी की गई. हालांकि उसके घर से गांजा नहीं मिला, परंतु घर के बाहर गली में फेंका हुआ कुछ गांजा पाया गाया जिसे पुलिस ने बरामद किया है. पूछताछ में निर्मल सीट ने बताया कि डुमरिया प्रखंड के कुमड़ा सोल गांव का एक व्यक्ति उसे गांजा की सप्लाई करता है. नेत्रहीन होने के कारण वह उसे पहचानता नहीं है. छापेमारी टीम में एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो, घाटशिला थाना प्रभारी शंभू प्रसाद गुप्ता, एसआई राजकुमार सिंह, एएसआई असगर अली, सहित पुलिस जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही