Search

 
 
 

घाटशिला : कॉलेज के छात्रों को पुलिस इंस्पेक्टर मनोज मल्लिक बताएंगे सफलता के टिप्स

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत नामांकित विद्यार्थियों के लिए 11:30 बजे से चल रहे स्पेशल क्लास में अब स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारी भी छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे. इसको लेकर प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि विविध विभागों के अधिकारी से संपर्क कर रहे हैं. इसी क्रम में 6 अप्रैल को मुसाबनी के पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार मल्लिक छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता का टिप्स बताएंगे. इसे भी पढ़ें : ताइक्वांडो">https://lagatar.in/taekwondo-players-increased-the-honor-of-hazaribagh-won-five-gold-medals-at-the-national-level/">ताइक्वांडो

खिलाड़ियों ने हजारीबाग का बढ़ाया मान, राष्ट्रीय स्तर पर जीते पांच गोल्ड मेडल

यूपीएससी परीक्षा में सम्मिलित हो चुके हैं मनोज मल्लिक

प्राचार्य डॉ. चौधरी ने बताया कि मनोज मल्लिक यूपीएससी परीक्षा में सम्मिलित हो चुके हैं. शैक्षणिक गतिविधियों से इनका विशेष लगाव रहा है. इनके दो बड़े भाई सीके मल्लिक एवं अनिल मल्लिक आईपीएस अधिकारी रहे हैं तथा वे पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. इनका एक भाई सेना में कर्नल हैं तो एक प्रसिद्ध चिकित्सक हैं. इनके परिवार में 4 आईएएस अधिकारी भी हैं. प्राचार्य ने यह भी बताया कि इंस्पेक्टर मनोज मल्लिक को प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित सामान्य ज्ञान एवं जेनेरल स्टडी का गहरी ज्ञान है. महाविद्यालय के विद्यार्थी इनके व्याख्यान से लाभान्वित होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही