Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला: फुलडुंगरी चौक पर पुलिस ने चलाया जांच अभियान, 18 बाइक जब्‍त

Ghatshila (Rajesh Chowbey): दुर्गा पूजा के त्यौहार को लेकर सड़क पर काफी भीड़ भाड़ होने के कारण थाना क्षेत्र के फुलडुंगरी चौक पर घाटशिला थाना प्रभारी के नेतृत्‍व में गुरुवार को बाइक जांच अभियान चलाया गया. जांच अभियान के दौरान काफी संख्या में नवयुवकों को रोक कर बाइक जांच की गई. जिसमें काफी संख्या में बाइकर्स ने न तो हेलमेट पहनी थी और न ही उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस था. इसमें कई डिफॉल्टर भी पाए गए. उन सभी 18 लोगों की बाइक जब्‍त कर थाना पर लाया गया है. इसे भी पढ़ें: राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-sticks-to-his-stand-said-in-kerala-he-will-not-become-congress-president/">राहुल

गांधी अपने रुख पर कायम, केरल में कहा, कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेंगे, कहा, भारत जोड़ो यात्रा विचारों पर आधारित है…

शांति समिति की बैठक में एसडीओ ने दिया था निर्देश

इस संबंध में थाना प्रभारी शंभू प्रसाद गुप्ता ने पूछे जाने पर बताया कि पिछले दिनों प्रखंड मुख्यालय परिसर के सभागार में शांति समिति के सदस्यों ने शिकायत की थी कि कॉलेज रोड में काफी तेज गति से बाइकर्स बाइक चलाते हैं. वैसे युवकों पर कार्रवाई की मांग की गई थी. अनुमंडल पदाधिकारी सतवीर रजक ने बैठक में ही निर्देश दिया था कि वैसे तेज रफ्तार बाइक चलाने वाले युवकों पर कड़ी नजर रखी जाए. जिसे देखते हुए इन सारे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दुर्गा पूजा तक बाइक जांच अभियान जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें: विप्रो">https://lagatar.in/wipro-fired-300-employees-said-chairman-moonlighters-have-no-place-in-the-company/">विप्रो

ने 300 कर्मचारियों को निकाला, बोले चेयरमेन, मूनलाइटिंग करने वालों की कंपनी में कोई जगह नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही