Search

 
 
 

घाटशिला : कमल सिंह एवं उसके भाई के खिलाफ पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जादूगोड़ा के चर्चित चिटफंड कांड का मास्टरमाइंड कमल कुमार सिंह अब भी फरार है. जादूगोड़ा पुलिस कमल कुमार की तलाश काफी दिनों से कर रही है. परंतु उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका है. इस कारण गुरुवार को घाटशिला की पुलिस ने जादूगोड़ा एवं घाटशिला में इश्तेहार चस्पा किया. इस संबंध में पूछे जाने पर घाटशिला थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि कमल कुमार सिंह एवं उसके भाई दीपक कुमार सिंह ने छोटा गोविंदपुर निवासी जवाहर लाल सिंह को विश्वास में लेकर मॉल व मकान बनाने के नाम पर 40 लाख 50 हजार रुपये ले लिए थे. बाद में जवाहरलाल सिंह के द्वारा पैसे मांगने पर दोनों ने पैसे लौटाने से इंकार कर दिया. इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय के माध्यम से कांड दर्ज कराया. पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश में हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-parsudih-the-bullies-encroached-upon-the-land-of-a-tribal-woman-threatening-to-kill-her/">जमशेदपुर

: परसुडीह में दबंगों ने आदिवासी महिला की जमीन पर कब्जा जमाया, जान से मारने की दे रहे हैं धमकी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही