Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : हत्याकांड के फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : हत्या कर साक्ष्य छुपाने के मामले में फरार चल रहे घाटशिला के तामकपाल गांव निवासी गणेश बेहरा के घर पर मंगलवार को पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया. ढोल नगाड़ा बजाते हुए ग्रामीणों की उपस्थिति में पुलिस ने पूरी कार्रवाई की. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गणेश बेहरा के खिलाफ घाटशिला थाना में 16 मई 2022 को धारा 302/201/115/120बी/34 के तहत मामला दर्ज किया गया था. काफी खोजबीन के बाद भी गणेश की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण उसके घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया है. फरार रहने की स्थिति में उसके घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-tribute-paid-to-pulwama-martyrs-at-martyrs-memorial/">घाटशिला

: शहीद स्मारक पर पुलवामा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही