Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : गोपालपुर के अधिकारी लॉज में पुलिस का छापा, मैनेजर समेत महिला-पुरुष हिरासत में

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के गोपालपुर स्थित अधिकारी लॉज में अनैतिक धंधा संचालित होने की सूचना पर शुक्रवार की दोपहर में पुलिस ने छापेमारी की. इस मामले में पुलिस ने लॉज के मैनेजर और एक महिला व पुरुष को हिरासत में लिया है. सभी से थाना में पूछताछ की जा रही है. गुप्त सूचना पर दोपहर लगभग 2:30 बजे थाना प्रभारी शंभू प्रसाद गुप्ता तथा घाटशिला महिला थाना प्रभारी रुकमणी कुमारी लॉज पहुंचे और एक एक कमरे को खंगाला. हालांकि जांच के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुए है, जिससे अनैतिक कार्य होने की पुष्टि हो.

पूर्व में भी हो चुकी है लॉज में छापामारी

गिरफ्तार महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर धुत रहता हैं. उसके बच्चे की तबीयत खराब थी, तो वह बच्चे को लेकर उक्त युवक के साथ डॉक्टर को दिखाने आई थी. युवक उसे जबरन लॉज में ले आया. बताया जा रहा है कि युवती गालूडीह की जबकि युवक घाटशिला थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी घाटशिला के प्रशिक्षु आईपीएस प्रवीण पुष्कर ने भी अधिकारी लॉज में छापेमारी कर यहां से युवक व युवती को हिरासत में लिया था.  हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही