Search

घाटशिला : लॉटरी बेचते एक युवक को पुलिस ने भेजा जेल

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पुलिस ने रविवार को पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम के रहने वाले एक युवक को घाटशिला में अवैध रूप से लॉटरी बेचते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में घाटशिला थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि गिरफ्तार युवक तूफान सोरेन, ग्राम कसमार, थाना बेलपहाड़ी जिला झाड़ग्राम का रहने वाला है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तूफान सोरेन बंगाल के विभिन्न स्थानों से लॉटरी लाकर घाटशिला में अवैध रूप से बेच रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस ने तूफान को गिरफ्तार किया. घाटशिला थाना कांड संख्या 47/23 धारा 420, 290, 294, भादवी एवं धारा 7 लॉटरी अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज की गई है. युवक से पूछताछ के बाद उसे रविवार शाम को जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sharbat-distribution-done-for-relief-in-scorching-heat/">जमशेदपुर

: भीषण गर्मी में राहत के लिए किया गया शरबत वितरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp