Search

 
 
 

घाटशिला : पुलिस की उपलब्धि, खोज निकाले एक वर्ष पूर्व गुम हुए दर्जनों लोगों के मोबाइल

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मऊभंडार ओपी पुलिस ने पिछले एक वर्ष के अंदर गुम व चोरी हुए 10 लोगों के मोबाइलों को खोज निकाला है. इस संबंध में ओपी परिसर में इंस्पेक्टर संदीप रंजन एवं ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मऊभंडार क्षेत्र में आम लोगों के मोबाइल खोने एवं चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी. पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से सभी मोबाइल को विभिन्न जगहों से बरामद/जब्त किया है. रविवार को 10 लोगों को थाना बुलाकर उनके मोबाइल उनको सौंप दिया गया. प्रेस वार्ता में इंस्पेक्टर एवं ओपी प्रभारी ने संयुक्त रूप से कहा कि आम लोगों का कर्तव्य है कि किसी का भी अगर मोबाइल, आधार कार्ड पैन कार्ड या अन्य जरूरी सामान मिलता है तो उसे पुलिस को सौंप दें. क्योंकि यह सभी लोगों के महत्वपूर्ण है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-demand-for-allotment-of-houses-to-the-people-living-in-the-houses-of-the-housing-board-for-more-than-10-years/">आदित्यपुर

: आवास बोर्ड के घरों में 10 वर्षों से अधिक समय से रह रहे लोगों को आवास आवंटन करने की मांग

इन लोगों को दिया गया मोबाइल

तमल महतो , अमरप्रीत सिंह, मनीष कुमार मिश्रा, अभिनव कुमार, तूहीन कुमार घोषाल, दीपू कुमार पातर, विजय कुमार भगत, अमनदीप सिंह, अमिता कोर, कविता शर्मा को मोबाइल दिया गया. मोबाइल मिलने की खुशी में तमल महतो ने कहा कि मैं तो सोचा था मुझे मेरा मोबाइल नहीं मिलेगा. ओपी पुलिस ने बेहतर कार्य करते हुए आज खोया हुआ सामान हमें दिला दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही