Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : प्रभाकर सिंह बने सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सह सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के संस्थापक प्रभाकर सिंह को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिलाका कुलाधिपति नियुक्त किया है. प्रभाकर सिंह को कुलाधिपति के रूप में नियुक्त होने पर सोना देवी विश्वविद्यालय परिवार समस्त जमशेदपुर व घाटशिला की जनता तथा जमशेदपुर के शिक्षाविदों में खुशी की लहर है. क्योंकि प्रभाकर सिंह की विद्वता, उनकी सोच एवं दूरदर्शिता से सोना देवी विश्वविद्यालय में न केवल मूल्य आधारित गुणवत्ता वाली उच्च शिक्षा लोगों ‌की प्राप्त होगी बल्कि यहां की विश्व स्तरीय संरचना, प्रयोगशालाओं एवं अत्याधुनिक पुस्तकालय आदि से नए-नए क्षेत्रों में अध्यापन, नवोन्मेष एवं अनुसंधानों को बढ़ावा मिलेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-made-people-aware-about-dengue-through-street-drama/">जमशेदपुर

: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने डेंगू के प्रति लोगों को किया जागरूक

श्रेष्ठतम विश्वविद्यालय बनकर उभरेगा सोना देवी विवि

प्रभाकर सिंह के मार्गदर्शन से सोना देवी विश्वविद्यालय में रचनात्मक एवं आलोचनात्मक चित्तन का संशोधन, विधार्थियों के चरित्र का निमार्ण तथा उनमें नैतिकता का विकास एवं पारदर्शी संस्कृति का विकास होगा. क्षेत्र के लोगों को यह विश्वास है कि सोना देवी विश्वविद्यालय प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में निकट भविष्य में झारखंड का ही नहीं बल्कि उत्तरी-पूर्वी भारत का एक श्रेष्ठतम विश्वविद्यालय बनकर उभरेगा. अतः क्षेत्र की समस्त जनता राज्यपाल के इस कदम की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही