Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : योग दिवस पर निकली प्रभात फेरी, सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि की घाटशिला शाखा व संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तथा अन्य सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में आठवें अंतरराराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह 6 बजे विद्यालय प्रांगण से प्रभात फेरी निकाली गई. प्रभात फेरी घाटशिला से होते हुए राममंदिर चौक तक गयी और फिर गोपालपुर फाटक होते हुए विद्यालय वापस पहुंची. प्रभात फेरी में ‘करो योग-रहो निरोग’ का नारा बुलंद किया गया गया. विद्यालय वापस पहुंचने पर बच्चों के बीच बिस्किट व शर्बत का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें :कांड्रा">https://lagatar.in/kandra-modern-power-employees-took-oath-to-include-yoga-in-their-daily-routine/">कांड्रा

: आधुनिक पावर के कर्मचारियों ने योग को दिनचर्या में शामिल करने की ली शपथ

योग प्रतिदिन करना चाहिए

[caption id="attachment_337591" align="aligncenter" width="267"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/87-267x300.jpeg"

alt="" width="267" height="300" /> सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों को योगाभ्यास कराते आचार्य[/caption] दूसरे सत्र में विद्यालय के मैदान में सामूहिक रूप से योग करने के लिए लोग एकत्रित हुए.इससे पूर्व निर्मल झुनझुनवाला, प्रोफेसर मित्रेश्वर, आनंद अग्रवाल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, डॉ. प्रसेनजित ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर योग सत्र का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में उपस्थित जिला पार्षद देवयानी मुर्मू ने कहा कि योग प्रतिदिन करने की चीज है. इससे लोग लंबी उम्र पा सकते हैं. वहीं प्रोफेसर मित्रेश्वर ने योग के महात्म्य को बताते हुए कहा कि योग करने से तन व मन स्वस्थ रहता है. उन्होंने कहा कि योग का संग्रह महर्षि पातंजलि ने किया है और उन्होंने अपनी पुस्तक में लिखा है कि योग व आयुर्वेद की अनेक जानकारियां ऐसी हैं, जिनका वे संग्रह नहीं कर पाये. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-tata-steel-foundation-celebrated-international-yoga-day/">नोवामुंडी

: टाटा स्टील फाउंडेशन ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

लोगों को योग करवाया

योग आदिकाल की विद्या है. भगवान कृष्ण योग बल के कारण योगेश्वर कहलाये. भगवान शिव भी महायोगी कहलाते हैं. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक व पतंजलि योग समिति के सदस्य इंद्र कुमार ने लोगों को योग करवाया. अंत में सबों के बीच उबले चने, शर्बत आदि अल्पहार का वितरण किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही