Search

 
 
 

घाटशिला : आयुष्मान पखवाड़ा को लेकर सुसनीजोबनी गांव में निकाला गया प्रभात फेरी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंडल अस्पताल घाटशिला के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर टुडू के नेतृत्व में मंगलवार को सहिया, ग्रामीण एवं अस्पताल कर्मी के साथ अस्पताल परिसर से सुसनीजुबनी गांव तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई. डॉ. शंकर टुडू ने बताया कि आयुष्मान पखवाड़ा की शुरुआत 21 जुलाई से किया गया है और यह 4 अगस्त तक चलेगा. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-fury-against-brutality-and-vandalism-with-women-in-manipur/">कोडरमा

: मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी और बर्बरता के खिलाफ रोष

आयुष्मान पखवाड़ा से जुड़कर अपना कार्ड अवश्य बनवाएं

उन्होंने कहा कि आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान जिनके पास राशन कार्ड है वैसे सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य केंद्रों पर बनाया जा रहा है. इतना ही नहीं सरकार द्वारा अभियान चलाकर हर गांव में सहिया के द्वारा भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि लोग आयुष्मान पखवाड़ा से जुड़कर अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनाएं. प्रभात फेरी में बीपीएम मयंक सिंह, संजीव पाल, तपन घोष, विकी सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही