Search

 
 
 

घाटशिला : अकीदत के साथ अदा हुई रमजान के पहले जुमे की नमाज

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में माह-ए-रमजान के पहले शुक्रवार को मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने जुमे की नमाज अदा की. रोजेदारों ने नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत की और उनकी रहमत पाने के लिए देश और मुल्क के लिए अमन चेन की दुआ मांगी. ऐसा माना जाता है कि रमजान महीने का पहला जुम्मा तथा पहले रोजे की नमाज काफी महत्वपूर्ण होती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-regional-director-of-lic-met-the-dean-of-xlri/">जमशेदपुर

: एलआईसी के क्षेत्रीय निदेशक ने एक्सएलआरआई के डीन से की मुलाकात
फुलपाल मस्जिद के इमाम साहब राजाब अली ने बताया कि रहमत एवं बरकत का माह होने के कारण बड़े से लेकर बुजुर्ग व बच्चे सभी लोगों ने 30 दिन का रोजा रखा है एवं पांच वक्त का नमाज अदा करते है. इसमें खासकर घाटशिला मुस्लिम बस्ती के जमा मस्जिद, नवाब कोठी मस्जिद, मऊभंडार एवं फूलपाल मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा कर क्षेत्र और देश की सुख समृद्धि तथा खुशहाली की दुआ मांगी. क्षेत्र के सभी मस्जिदों में काफी संख्या में समुदाय के बड़े बुजुर्ग एवं बच्चों ने नमाज अदा की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही