Search

घाटशिला : मुसाबनी माइंस लेबर यूनियन के अध्यक्ष व सचिव ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मुसाबनी माइंस लेबर यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह तथा सचिव सनत कालटू चक्रवर्ती ने रविवार को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात कर सुरदा माइंस के चालान की समस्या तथा केंदाडीह माइंस के लीज नवीनीकरण करने के संबंध में गम्भीरता पूर्वक विचार विमर्श किया. इस पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आश्वासन दिया की घाटशिला मेरा गृह जिला के अंतर्गत आता है. घाटशिला की समस्याएं मेरे प्राथमिकता में है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही इन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समस्या का समाधान करेंगे. सनत चक्रवर्ती ने कहा की बहुत जल्द ही मुसाबनी माइंस लेबर यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करके उनको इन समस्याओं से अवगत कराकर जल्दी से जल्दी समाधान कराने की मांग करेगा. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-outsourcing-computer-operators-submitted-memorandum-to-the-speaker/">जामताड़ा

: आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटरों ने स्पीकर को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp