Search

घाटशिला : मुसाबनी बीडीओ सीमा कुमारी से प्रधानमंत्री सोमवार को करेंगे सीधा संवाद

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं को लाभार्थियों तक आसानी से पहुंचाने में अपनी सार्थक भूमिका अदा करने के साथ-साथ प्रखंड में संचालित तमाम तरह की केंद्रीय योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने वाले झारखंड से दो प्रखंड के बीडीओ से प्रधानमंत्री 27 फरवरी को वर्चुअल कार्यक्रम (वीडियो कांफ्रेसिंग) के माध्यम से सीधा संवाद करेंगे. झारखंड से मुसाबनी प्रखंड की बीडीओ सीमा कुमारी का नाम भी इसमें शामिल है, जिनसे पीएम नरेंद्र मोदी 27 फरवरी सोमवार सुबह 11 बजे सीधा संवाद करेंगे. झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के बीडीओ का भी वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पीएम से सीधा संवाद के लिए चयन किया गया हैं. झारखंड से मात्र दो प्रखंड के बीडीओ का इसके लिए चयन हुआ है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-two-divyangs-got-tricycles-due-to-the-efforts-of-zip-member-fulmani-murmu/">बहरागोड़ा

: जिप सदस्य फुलमनी मुर्मू के प्रयास से दो दिव्यांगों को मिली ट्राईसाइकिल

आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे प्रधानमंत्री 

वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अधिकारियों से केंद्र पोषित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, शहरी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान, स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण, शहरी, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अनाज योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान हेल्थ एंड वैलनेस योजना तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे एवं उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp