Search

Ghatshila  : घाटशिला कॉलेज के यूजी टॉपर्स को प्राचार्य ने किया सम्मानित

  • टॉपर में ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले छात्र भी शामिल
Ghatshila (Rajesh Chowbey) :  घाटशिला कॉलेज के स्नातक अंतिम वर्ष (यूजी सेमेस्टर सिक्स) का रिजल्ट काफी उत्साह जनक हुआ. कुल 1023 उत्तीर्ण छात्रों में से 552 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. इनमें छह छात्रों ने तो फर्स्ट क्लास विथ डिस्टिंक्शन अंकों से उत्तीर्ण कर अपने विषय का टॉपर्स बनकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है. इन सभी टॉपर्स विद्यार्थियों से सोमवार को प्राचार्य डॉ आर के चौधरी अपने कार्यालय कक्ष में मिले. प्राचार्य ने इस अवसर पर सर्वप्रथम अपने इन छात्रों को कॉलेज के साथ-साथ अपने परिवार व समाज का नाम गौरवान्वित करने के लिए उन्हें बधाई दी तथा सभी टॉपर्स को अपने हाथों मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्द्धन किया. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-world-civil-defense-day-celebrated-in-school/">Baharagoda

  : विद्यालय में मनाया गया विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस
प्राचार्य डॉ चौधरी कॉलेज के बांग्ला आनर्स के टॉपर देवाशीष महतो, गणित आनर्स के टॉपर सचिन साव, बी काम आनर्स की टॉपर मोनी दास, सेकेंड टॉपर इशिका अग्रवाल, फिजिक्स ऑनर्स की टॉपर झुमकी रानी भकत तथा जूलॉजी आनर्स की टॉपर रोशनी भकत से मिले तथा उनके आगामी लक्ष्य तथा पारिवारिक पृष्ठभूमि विषय में जानकारी प्राप्त की. इसमें देखा गया कि कई ऐसे विद्यार्थी अपने विषय में टॉपर बने हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले छात्र भी अपने विषय में टॉप किये हैं. इसे भी पढ़ें :  लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-gang-rape-of-tribal-girl-all-accused-arrested/">लातेहार:

आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी अरेस्ट
इनमें अधिकांश छात्रों ने प्राचार्य को बताया कि उनका लक्ष्य यूजीसी नेट परीक्षा पास कर कालेज में प्रोफेसर बनना है. टॉपर्स से मिलने क्रम में प्राचार्य ने अपने सभी टापर्स को बधाई देते हुए उन्हें जीवन से जुड़े तीन महत्वपूर्ण नैतिक शिक्षा दी. उन्होंने कहा कि इसका पालन करने से एक अच्छा नागरिक बनने के साथ-साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से कर सकेंगे. इस मौके पर प्रो इंदल पासवान, डा संदीप चंद्र, डा एस पी सिंह, प्रो अर्चना सुरीन, प्रो राम विनय श्याम, प्रो सोमा सिंह, डा संजेश तिवारी, डा चिरंतन महतो, सरयू पाल, प्रधान सहायक एम मार्डी, लेखापाल हीरालाल सीट आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-diarrhea-spreads-in-khundih-of-ichagarh-seven-affected/">Chandil

: ईचागढ़ के खूनडीह में डायरिया फैला, सात आक्रांत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp