Search

 
 
 

घाटशिला : कॉलेज में इंटरमीडिएट की सीट बढ़ाने के लिए जैक अध्यक्ष से मिले प्राचार्य

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय के इंटरमीडिएट नामांकन में पूर्व से निर्धारित सीटों की संख्या में बढ़ोतरी करने की मांग को लेकर प्राचार्य डॉ आरके चौधरी ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक), रांची के अध्यक्ष डॉ अनिल महतो से उनके कार्यालय में गुरुवार को मुलाकात की. प्राचार्य ने बताया कि इस महाविद्यालय में जैक द्वारा पूर्व से कला में 896 विज्ञान में 512 तथा वाणिज्य में भी 512 सीट निर्धारित है. इसी सीट पर 11वीं कक्षा में छात्रों का नामांकन होता है. सीट की कमी के कारण इस क्षेत्र के बहुत सारे इच्छुक छात्रों का नामांकन इस महाविद्यालय में पिछले वर्ष नहीं हो सका. इस पर जैक अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि वे इसे अपने स्तर से देखेंगे. आवश्यकतानुसार सीटों की संख्या की बढ़ोतरी हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी से भी मंतव्य लिया जाएगा. प्राचार्य ने जैक अध्यक्ष से कला में दो सेक्शन बढ़ाकर सीटों की 1122, वाणिज्य में 640 तथा विज्ञान में 640 सीट निर्धारित करने का आग्रह किया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-school-topper-for-sant-nand-lal-vidya-mandirs-good-luck-by-scoring-99-2-marks/">घाटशिला

: संत नंद लाल विद्या मंदिर की शुभेच्छा को 99.2% अंक लाकर बनी स्कूल टॉपर
प्राचार्य डॉ आरके चौधरी ने घाटशिला महाविद्यालय के विकास हेतु झारखंड सरकार के राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रुसा) के तहत स्वीकृत दो करोड़ राशि को लेकर उच्च शिक्षा मंत्रालय, रांची के उपनिदेशक सह रूसा के स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ विभा पांडे से भी मिले तथा उनसे आग्रह किया कि रूसा के तहत आवंटित 70 लाख से नवनिर्माण कार्य तथा 70 लाख की राशि से पुराने भवन का जीर्णोद्धार, रंग-रोगन कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाए. प्राचार्य ने जैक अध्यक्ष डॉ अनिल महतो एवं उच्च शिक्षा निदेशालय के उपनिदेशक सह रूसा के राज्य नोडल ऑफिसर डॉक्टर विभा पांडे को महाविद्यालय का स्मृति चिन्ह भेंट किया. प्राचार्य के साथ कॉलेज के प्रोफेसर इंदल पासवान भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही