Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला कॉलेज में पिछले 3 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण प्राचार्य के नेतृत्व में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं विद्युत कार्यालय का घेराव कर बुधवार को प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान घाटशिला महाविद्यालय के प्राचार्य आरके चौधरी ने बताया कि पिछले 15 मई को आंधी में पेड़ की डाली टूटने से बिजली का तार टूट गया था. महाविद्यालय में विद्युत आपूर्ति बाधित है इसकी जानकारी दूरभाष पर विभाग को दे दी गई है. उन्होंने बताया कि कई शिक्षकों के साथ 16 मई को विद्युत विभाग गया वहां एसडीओ एवं जेई की अनुपस्थिति में प्रधान लिपिक श्रीवास्तव से मिलकर विद्युत नहीं रहने से महाविद्यालय में उत्पन्न समस्या से अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-selection-process-for-residential-training-centers-for-football-and-archery-begins/">किरीबुरू
: फुटबॉल व तीरंदाजी आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू
जमीन के मुद्दे, मनरेगा समेत झारखंड के ज्वलंत मुद्दों पर 19 मई को वामदलों का कन्वेंशन
: फुटबॉल व तीरंदाजी आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू
शाम चार बजे तक नहीं जोड़ा गया बिजली का तार
इस महाविद्यालय में 14,000 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं. बिजली नहीं रहने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है. इस भीषण गर्मी में पानी नहीं रहने से छात्र-छात्राएं कभी भी बीमार हो सकते है. बुधवार को बिजली तार जोड़ने हेतु विद्युत विभाग से अनुरोध किया लेकिन तार नहीं जोड़ा गया. इसकी जानकारी घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गई उन्होंने अपने स्तर से प्रयास किया लेकिन बुधवार की शाम 4 बजे तक बिजली तार नहीं जोड़ा गया. विद्युत आपूर्ति नहीं किए जाने से उत्पन्न पानी की समस्या से यदि कोई अप्रिय घटना महाविद्यालय में घटित होती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी. इसे भी पढ़ें : पलायन,">https://lagatar.in/convention-of-left-parties-on-burning-issues-of-jharkhand-including-migration-land-issues-mnrega-on-may-19/">पलायन,जमीन के मुद्दे, मनरेगा समेत झारखंड के ज्वलंत मुद्दों पर 19 मई को वामदलों का कन्वेंशन
Leave a Comment