Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : प्रिंसिपल के बेटे कुमार हर्ष ने किया जिले का नाम रोशन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला कॉलेज के प्रिंसिपल डा. रवींद्र कुमार चौधरी के बेटे कुमार हर्ष को जर्मनी की प्रमुख शोध संस्थान जर्मन एयरोस्पेस सेंटर (डीएलआर) में साइंटिफिक एसोसिएट के पद पर शोध कार्य करने का ऑफर मिला है. इनके शोध का विषय रोबोटिक्स कंट्रोलर डेवलपमेंट एवं यूएबी/ एमएवी सिस्टम डिजाइन है. कुमार हर्ष जर्मनी में ही टेक्निकल यूनिवर्सिटी डॉर्टमुंड में रिसर्च असिस्टेंट के रूप में फ्राउनहोफर इंस्टीट्यूट एंड चेयर एनर्जी सिस्टम में रिसर्च असिस्टेंट के रूप में कार्यरत हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-athletic-association-will-organize-marathon-emphasis-on-arrangement-of-residential-training/">चाईबासा

: एथलेटिक संघ करेगा मैराथन का आयोजन, आवासीय ट्रेनिंग की व्यवस्था पर जोर
4 नवंबर 1996 में जन्मे कुमार हर्ष की पढ़ाई जमशेदपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर से हुई. यहां से प्लस टू करने के बाद वेल्लोर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) से 2019 में बीटेक किया. इसके बाद वे बेंगलुरु में टाटा एडवांस सिस्टम लिमिटेड के एयरोस्पेस एंड डिफेंस में 2 वर्षों तक अभियंता के पद पर कार्यरत रहे. इनके कई शोध पत्र इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित हैं. प्राचार्य डॉ रवीन्द्र कुमार चौधरी की दो संतानों में कुमार हर्ष बड़े हैं, इनसे छोटी ऋतु प्रिया (गुड़िया) है, जो भारती विद्या पीठ विश्वविद्यालय के फार्मेसी कॉलेज ऑफ पुणे में डॉक्ट्रैट इन फार्मेसी की पढ़ाई कर रही है, जबकि पत्नी किरण चौधरी कुशल गृहिणी हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही