Search

 
 
 

घाटशिला : उपकारा में बिजली व्यवस्था अव्यवस्थित रहने से बंदियों को हो रही परेशानी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला उपकारा में पिछले कई दिनों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित होने के कारण उपकारा के विचाराधीन कैदियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. विचाराधीन कैदी अंधेरे में रहकर किसी तरह जीवन गुजार रहे हैं. सांप बिच्छू का डर अलग सता रहा है. जानकारी के अनुसार वर्तमान में घाटशिला उपकारा में 233 कैदी है, जिसमें 10 महिला भी शामिल हैं. इस संबंध में प्रभारी जेलर सतेन्द्र कुमार ने बताया कि पिछले चार दिनों से जेल की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है. 24 घंटे में जेल में दो घंटा भी बिजली नहीं रहती है. इसके कारण कैदियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. विभाग के मिस्त्री का कहना है कि धालभूमगढ़ फीडर से जो लाइन आ रहा है, उसका तार जर्जर होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bhandara-organized-in-mousibadi/">नोवामुंडी

: मौसीबाड़ी में हुआ भंडारा का आयोजन
जेलर के अनुसार हल्की बूंदा-बांदी और हवा चलने से भी लाइन को घंटों काट दिया जा रहा है. लाइन नहीं रहने के जेनरेटर तो चलाया जाता है, लेकिन आवश्यक कार्य के लिए ही चलाया जाता है. जैसे कैदियों को वीसी के द्वारा पेश करने के लिए जेनरेटर चलाया जाता है. उन्होंने कहा कि इस समस्या की शिकायत को लेकर बिजली विभाग के सहायक अभियंता को कई बार फोन लगाया, लेकिन वह कॉल ही नहीं उठाते हैं. बुधवार को बिजली विभाग के कार्यालय जाकर लिखित शिकायत करेंगे, क्योंकि जेल अति संवेदनशील क्षेत्र में आता है. इसके बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही