Search

घाटशिला : उपकारा में संदेहास्पद स्थिति में बंदी की मौत

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : उपकारा घाटशिला में शुक्रवार की सुबह एक बंदी की मौत हो गई. बंदी को आनन-फानन में कारा से अनुमंडल अस्पताल घाटशिला लाया गया. अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सक ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुलदीप ने बताया कि भीम गोप नामक बंदी 24 अप्रैल 2020 को घाटशिला उपकार में लाया गया था. जेल प्रशासन के अनुसार गुरुवार की देर रात गले में दर्द की शिकायत पर उपकारा के कंपाउंडर आशीष कुमार गुप्ता ने गैस की दवा दी. इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर अनुमंडल अस्पताल लाया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Ghatshila-Anumandal-Hospital-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : सनी">https://lagatar.in/sunny-deols-son-karan-deols-wedding-preparations-begin-dharmendras-bungalow-decorated/">सनी

देओल के बेटे करण देओल की शादी की तैयारियां शुरु, सज गया धर्मेंद्र का बंगला
मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है. बंदी का परिवार पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ थाना अंतर्गत आसनतालिय गांव में रहते हैं. सोनुआ थाना कांड संख्या 6/19 के तहत 376 के अलावा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. घटना के संबंध में प्रभारी जेलर सत्येंद्र कुमार सिंह ने आशंका व्यक्त की कि भीम गोप की मौत हार्ट अटैक से हुई है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-water-tower-pipe-broken-in-badalgoda-sabar-tola-complaint-to-mla/">डुमरिया

: बादलगोड़ा सबर टोला में जल मीनार की पाइप टूटी, विधायक से शिकायत
हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा हो सकता है. अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू ने बताया कि संदेहास्पद स्थिति में मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम एमजीएम कॉलेज में किया जाएगा. घटना की सूचना पर घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, घाटशिला थाना प्रभारी विमल किंडो सहित काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान पहुंचे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp