Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जश्न में डूबे लोग

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पैगम्बर मुहम्मद के जन्मदिन 12 रबी उल अव्वल के अवसर पर घाटशिला मुस्लिम बस्ती, नवाबकोठी, मऊभंडार एवं फूलपाल मुस्लिम कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में जुलूस-ए -मोहम्मदी निकला गया. इसमें हजारों की संख्या में लोग मजहबी झंडों के साथ शामिल हुए. गुरुवार को घाटशिला मुस्लिम बस्ती, फुलपाल एवं मऊभंडार से जुलूस को रवाना किया गया. जुलूस की अगुवाई विभिन्न कमेटी के पदाधिकारीगण कर रहे थे. जुलूस में सैकड़ों लोग अल्लाह के पैगम्बर हजरत मोहम्मद रसूल अल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के शान में दरूद शरीफ पढ़ते हुए एवं पत्ती-पत्ती फूल-फूल या रसूल या रसूल के नारे लगाते हुए चल रहे थे. जुलूस घाटशिला मेन रोड होते हुए मऊभंडार तक गई एवं मऊभंडार से वापस घाटशिला रेलवे स्टेशन होते हुए पुनः मेन रोड से नवाबकोठी पहुंची. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-organization-of-annual-general-meeting-of-aajeevika-mahila-sankul/">घाटशिला

: आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा का आयोजन

चौक-चौराहों पर पुलिस रही तैनात

वहां पर मऊभंडार कमेटी एवं नवाबकोठी कमेटी के लोगों के द्वारा शरबत, पानी, मिठाई एवं लंगरे-आम की व्यवस्था की गई थी. जिसका लुफ्त सैकड़ों लोगों ने उठाया. सुरक्षा को लेकर घाटशिला पुलिस तैनात दिखी तथा पुलिस के अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे. जुलूस के कारण चौक चौराहों पर थोड़ी बहुत यातायात प्रभावित हुई. सभी कमेटियां अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गए और मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ. मौके पर मुख्य रूप से अब्दुल गफ्फार, शेख मतलूब, रहमत आशिक अंसारी, साजिद अहमद, मो सत्तार, कारी जियाउद्दीन साहब, शेख फारूक, मो सईद, मो शकील, मोहम्मद सद्दाम, फशी अहमद, मोहम्मद हुसैन, मो शमीम,मो सैफ, सज्जाद वारिस, मोहम्मद जलील, शेख जैनुल, मोहम्मद रजाक एवं अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही