Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : तीसरे दिन भी जारी रहा महाविद्यालय के शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय शिक्षक संघ इकाई द्वारा शुक्रवार को तीसरे दिन भी काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया. विदित हो कि झारखंड राज्य सचिवालय ने सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों की छुट्टी अन्यायपूर्ण और अप्रजातांत्रिक तरीके से कटौती कर दी है. छुट्टी की इस कटौती के विरोध में कोल्हान विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों के शिक्षक संघ पिछले 24 मई से विरोध कर रहे हैं. इस विरोध को शुक्रवार को जारी रखते हुए इसे आगामी 28 मई तक काला बिल्ला लगाकर विरोध करने का फैसला लिया है. इसे भी पढ़ें : अदिति">https://lagatar.in/aditi-rao-hydari-debuts-in-cannes-seen-in-yellow-gown/">अदिति

राव हैदरी ने कान्स में किया डेब्यू, यलो गाउन में आई नजर

30 मई को सभी शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे

इसके बाद 29 मई को कलम बंद हड़ताल होगी और 30 मई को सभी शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. पूरे राज्य के शिक्षक संघ की योजना है कि यदि हमारे इन विरोध प्रदर्शन से छुट्टी कटौती की अधिसूचना राज्य भवन वापस नहीं लेती है तो पूरे राज्य के शिक्षक सड़क पर उतरेंगे. हर हाल में ये अन्यायपूर्ण अधिसूचना वापस लेना ही होगा. मौके पर डॉ. नरेश कुमार, डॉ. डीसी राम, प्रो. इंदल पासवान, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. कुमार विशाल, डॉ. संजेश तिवारी, प्रो. विकाश मुंडा, प्रो. सोमा सिंह उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही