Search

 
 
 

घाटशिला : आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में जन जागरण अभियान शुरू

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : माझी परगना महाल जिला कमेटी की ओर से घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष सह देश विचार सचिव बहादुर सोरेन के नेतृत्व में जन जागरण अभियान शुरू किया गया. इसके तहत आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में रविवार को गालूडीह में अभियान की शुरुआत की गई. इस दौरान माझी बाबा दुखू मुर्मू की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित की गई. ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों को आदिवासियों के साथ अभी तक हुए अत्याचार के विषय में बिंदुवार जानकारी दी गई. मौके पर बहादुर सोरेन ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों द्वारा चुने गए विधायक, सांसद द्वारा शासन प्रशासन की बागडोर रहती है जिसके ऊपर हम सभी लोग राज्य तथा देश के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ आत्मसम्मान एवं अपने हित की रक्षा के लिए भरोसा रखते हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-district-level-multi-stake-holder-consultation-program-organized/">चाईबासा

: जिला स्तरीय मल्टी स्टेक होल्डर कंसल्टेशन कार्यक्रम का आयोजन

आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ चुप्पी साधे हैं नेता

वर्तमान समय में जिस तरह से राजनीतिक नेता आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ चुप्पी साधे हुए हैं. जिस तरह से नरसंहार, आदिवासियों की खुलेआम हत्या, महिलाओं की लज्जा भंग किया जा रहा है. इसके अलावा भी अन्य कई अत्याचार हो रहे हैं. आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा तब जाकर इसका डटकर मुकाबला कर सकते हैं. मौके पर जिला महासचिव सुधीर कुमार सोरेन, गंगाराम मुर्मू, नाइके सुरेश हांसदा, बाबूलाल माझी, लक्ष्मीकांत मंडी, सिंहराय मुर्मू, बादल सोरेन, सहित काफी संख्या में महाल के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही