Search

 
 
 

घाटशिला: झोपड़ी में चलता है पुनिसिया प्राथमिक विद्यालय

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गुड़ाबांदा प्रखंड की आंगरपाड़ा पंचायत के पुनिसिया प्राथमिक विद्यालय का भवन विगत तीन वर्षों से जर्जर है. विद्यालय की चहाररदीवारी नहीं है. विद्यालय में किचन शेड भी नहीं है. अभी विद्यालय में 51 बच्चे नामांकित हैं. बच्चों का पठन-पाठन एक झोपड़ीनुमा घर में चलता है. विद्यालय की समस्याओं को लेकर विद्यालय प्रबंध समिति एवं ग्रामीणों ने वर्ष 2019 से विभाग एवं उपायुक्त को पत्राचार करने के बाद आज तक विद्यालय की स्थिति जस की तस है. इसे भी पढ़ें: सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-4-new-corona-infected-patients-found-in-the-district-14-active-cases/">सरायकेला

: जिले में मिले 4 नए कोरोना संक्रमित मरीज, कुल एक्टिव मामले हुए 14

किचन शेड नहीं रहने से खाना बनाने में परेशानी

मामले की जानकारी मिलने के बाद पार्षद शिवनाथ मांडी, मुखिया सलमा किस्कू ने विद्यालय का निरीक्षण किया एवं विद्यालय की वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी ली. पार्षद ने बताया कि विद्यालय का भवन इतना जर्जर है कि कभी भी छत गिर सकता है. इस कारण विद्यालय का संचालन झोपड़ीनुमा घर में होता है. किचन शेड नहीं रहने से खाना बनाने में परेशानी हो रही है. सोमवार को उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा जाएगा एवं विद्यालय की स्थिति से अवगत कराएंगे. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/seraikela-deputy-commissioner-reviewed-the-preparations-for-the-proposed-program-of-minister-champai-soren-2/">आदित्यपुर

: प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था ने कन्हैया सिंह को दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही