Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : हीरागंज गांव में रजनी फोड़ा एवं भोक्ता उड़ान का आयोजन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कालचिती पंचायत के हीरागंज गांव में दो दिवसीय रजनी फोड़ा एवं भोक्ता उड़ान का आयोजन किया गया है. भोक्ता उड़ान के पहले दिन शुक्रवार को गंध दिवस मनाया गया, वहीं दूसरे दिन शनिवार की सुबह रजनी फोड़ा का आयोजन किया गया. इस दौरान कई भोक्ता अपने हाथ में रस्सी छेद कर आर पार कर नाच गा रहे थे. उन्हें ग्रामीणों द्वारा नचाया जा रहा था. इस दौरान गांव की युवक-युवतियों द्वारा जमकर नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किया गया. गांव में संध्या के समय भोक्ता उड़ान का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ganja-smuggler-sentenced-to-seven-years-rigorous-imprisonment-fined-two-lakh-rupees/">जमशेदपुर

: गांजा तस्कर को सात साल का सश्रम कारावास की सजा, दो लाख रुपए का जुर्माना

रात्रि में पुरुलिया के कलाकार छऊ नृत्य करेंगे प्रस्तुत

इस दौरान भोक्ता के द्वारा जमीन से लगभग 30 फीट ऊपर आसमान में भगवान शिव को खुश करने के लिए उड़ते हैं. इस हैरतअंगेज कारनामे को देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. रात्रि के समय पुरुलिया के कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा. पूजा-अर्चना तथा अन्य कार्यक्रम देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ गांव में उमड़ पड़ी है. शिव पूजा कमेटी हीरागंराज द्वारा पिछले कई वर्षों से रजनी फोड़ा का आयोजन किया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्र में इस पूजा अर्चना को भोक्ता पर्व के रूप में भी मनाया जाता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही