Ghatshila (Rajesh Chowbey) : विश्व पर्यावरण दिवस पर घाटशिला महाविद्यालय से सोमवार को 10 बजे से पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान को लेकर रैली निकाली जाएगी. रैली में स्थानीय जनप्रतिनिधि, घाटशिला अनुमंडल प्रशासन के अधिकारी, एचसीएल/आईसीसी के अधिकारी, आमंत्रित अतिथिगण, महाविद्यालय के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य, सेवानिवृत्त प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस वॉलेंटियर्स के अलावा छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. कॉलेज परिसर से रैली घाटशिला के फुलडुंगरी एनएच चौक तक जाएगी. फुलडुंगरी एनएच चौक पर 10.30 बजे से सड़क से गुजरने वाले आम लोगों के बीच 1000 पौधे वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-sessions-were-held-on-the-third-day-of-summer-camp-at-workers-college/">जमशेदपुर
: वर्कर्स कॉलेज मे समर कैंप के तीसरे दिन हुए तीन सत्र
: वर्कर्स कॉलेज मे समर कैंप के तीसरे दिन हुए तीन सत्र
Leave a Comment