Ghatshila (Rajesh Chowbey) : रांची सदर थाना की पुलिस गुरुवार शाम घाटशिला पहुंची. पुलिस टीम ने नरसिंहगढ़ निवासी मो. फारिश के घर पर रांची सिविल कोर्ट द्वारा जारी की गई नोटिस को चस्पा किया. रांची सदर थाना के एएसआइ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सदर थाना में मो. फारिस के विरूद्ध 2018 में दो अलग-अलग ठगी का मामला दर्ज है. केस नंबर 117 एवं केस नंबर 130 दो मामले में डेढ़ लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज कराया गया है. मो. फारिस ने जेनरेटर सेट एवं आरओ लगाने के नाम पर ठगी की है. इस मामले में वह अब तक फरार चल रहा हैं. रांची सिविल कोर्ट के आदेश पर नोटिस चस्पा किया गया है. नोटिस चस्पा करते समय धालभूमगढ़ थाना के एएसआइ देवनाथ सिंह भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-parties-fight-over-old-dispute-in-kadma-bricks-and-stones-go-on/">जमशेदपुर
: कदमा में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चले ईट-पत्थर [wpse_comments_template]
: कदमा में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चले ईट-पत्थर [wpse_comments_template]
Leave a Comment