Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : निजी क्षेत्र में 257 पदों पर बहाली के लिए नियोजनालय में लगा भर्ती कैंप

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला नियोजनालय परिसर में शुक्रवार को सेडेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में विभिन्न पदों पर बहाली के लिए एक दिवसीय भर्ती कैम्प का आयोजन किया गया. कंपनी द्वारा विभिन्न पदों के लिए 257 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है. जमशेदपुर के डिमना रोड की उक्त कंपनी साक्षात्कार लेने शुक्रवार को नियोजनालय पहुंची. बहाली को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों से हजारों की संख्या में बेरोजगार युवक नियोजनालय में साक्षात्कार देने के लिए पहुंचे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-onions-and-vegetables-laden-in-vehicles-stuck-in-highway-jam/">बहरागोड़ा

: हाइवे के जाम में फंसे वाहनों में सड़ने लगे हैं लदे प्याज व सब्जी

गर्मी के कारण परेशान दिखे अभ्यर्थी

इस संबंध में जानकारी देते हुए नियोजन पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि कंपनी द्वारा अकाउंटेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, सर्वे एक्सक्यूटिव, सेल्स एक्सक्यूटिव, एचआर एक्सक्यूटिव, सुपरवाइजर, आरो टेक्नीशियन, सीसीटीवी टेक्निशियन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास तथा अधिकतम शैक्षणिक योग्यता स्नातकोत्तर की जरूरत है. इसके लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष तक रखी गई है. वेतनमान 10000 से 32300 रुपया निर्धारित है. चयनित आवेदकों का स्थानीय स्तर पर ही काम दिया जाएगा. उमस भरी गर्मी में विभिन्न पदों पर साक्षात्कार देने के लिए आए युवक-युवतियों काफी परेशान रहे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही