Search

 
 
 

Ghatshila  : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में 'रेड डे' कार्यक्रम आयोजित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey)  : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के बच्चों को लाल रंग से परिचित कराने के लिए शुक्रवार को रेड डे कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर दिन की शुरुआत हर जगह लाल रंग से हुई. हर तरफ लाल पोशाक, लाल गुलाब, लाल टेडी, लाल सेब, लाल चेरी था. नन्हे- मुन्ने बच्चों ने एक शानदार लाल दिन बिताया. लाल रंग के महत्व पर जोर देते हुए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. कक्षा यूकेजी के बच्चों ने एक सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया. बच्चों द्वारा लाल रंग पर आधारित सुविचार, भाषण, कविता प्रस्तुत की गई. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-former-health-minister-inaugurated-kunal-seva-kendra-by-cutting-the-ribbon/">Baharagoda

  :  कुणाल सेवा केंद्र का पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने फीता काट कर किया उद्घाटन
इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक प्रसेनजीत कर्मकार, प्राचार्या नीलकमल सिन्हा एवं प्राइमरी इंचार्ज सुजाता वर्मा उपस्थित थीं. नीलकमल सिन्हा ने ``लाल रंग के महत्व को उजागर किया. उन्होंने बताया कि लाल रंग या कोई भी रंग हम क्यों देख पाते हैं. शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए रंगों का सही संतुलन बनाए रखना बहुत आवश्यक है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सह शैक्षणिक प्रभारी सौमिता सनातनी, नंद सदन की हाउस मिस्ट्रेस मीना कुमारी सिंह, मौमिता मदीना एवं नेहा मजूमदार ने अहम भूमिका निभाई. अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के द्वारा किया गया. इसे भी पढ़ें :   Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-former-mla-surya-singh-besra-will-contest-elections-from-ghatshila-and-potka/">Ghatshila

  :  घाटशिला और पोटका से चुनाव लड़ेंगे पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही