Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भारत सेवाश्रम संघ प्रणवानंद हाई स्कूल बड़ाजुड़ी के विद्यार्थियों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मैट्रिक की परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन किया है. विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा. कुल 118 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें सभी उतीर्ण हुए. इनमें 87 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में, 29 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी व दो छात्र तृतीय श्रेणी में उतीर्ण हुए है. विद्यालय की रीता महतो 89.80 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल की टॉपर बनी है. वहीं द्वितीय टॉपर अंजलि बेरा को 89.20 प्रतिशत तथा तृतीय टॉपर एम लावण्य को 87.80 प्रतिशत अंक मिले है. प्रधानाध्यापक राम किशोर मुर्मू ने अभिभावकों एवं छात्रों को शानदार सफलता के लिए बधाई दी है. उन्होंने कहा कि सीमित संसाधन के बावजूद प्रबंधन समिति के सदस्यों के कुशल मार्गदर्शन एवं शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अथक प्रयास से स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dr-goswami-honored-state-topper-shreya-songiri-and-damini-sabar/">चाकुलिया
: डॉ गोस्वामी ने स्टेट टॉपर श्रेया सोनगिरी और दामिनी सबर को किया सम्मानित [wpse_comments_template]
घाटशिला : भारत सेवाश्रम संघ प्रणवानंद हाई स्कूल का रिजल्ट रहा बेहतर
Leave a Comment