Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : एयरफोर्स के रिटायर्ड वारंट ऑफिसर ने एसडीओ को वापस किया शौर्य चक्र

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड वारंट ऑफिसर सह शौर्य चक्र से सम्मानित मो. जावेद ने समस्याओं का समाधान नहीं करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को अपना शौर्य चक्र सरकार को वापस कर दिया. मो. जावेद ने बताया कि उनके घर के पास मस्जिद का मुख्य द्वार बना दिया गया है. वहां नमाज पढ़ने आने वाले लोग उनके घर के सामने गाडियां पार्क कर देते हैं. इससे सड़क जाम हो जाती है और उनके परिवार का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है. उन्होंने कई बार अनुमंडल पदाधिकारी से इसकी शिकायत की. अनुमंडल पदाधिकारी लगातार उन्हें झूठे आश्वासन देते रहे. वे समस्या का समाधान करने की बजाय दूसरे पक्ष की मदद करते रहे. प्रशासन की इसी बेरुखी से तंग आकर उन्होंने अपना शौर्य चक्र अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक को वापस कर दिया. इसे भी पढ़ें : जिस">https://lagatar.in/youth-should-move-forward-in-whatever-field-they-want-to-go-government-will-help-chief-minister/">जिस

भी क्षेत्र में जाना चाहते हैं, युवा आगे बढ़ें, सरकार करेगी मदद : मुख्यमंत्री

सार्वजनिक सड़क को बंद करवाना चाहते हैं : एसडीओ

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि मो. जावेद के घर के सामने सार्वजनिक सड़क है. वे चाहते हैं उसको बंद कर दिया जाए जो संभव नहीं है. अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक ने उनसे मिलने आए मो. जावेद से कहा कि उनकी मांग क्या है. इसकी लिखित रूप से जानकारी दें. इस संबंध में वरीय पदाधिकारियों से बात हुई है. वे उनकी शिकायत को वरीय पदाधिकारी तक पहुंचा देंगे. इस पर उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी से शौर्य चक्र वापस करने की बात कही. इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने शौर्य चक्र वापस लेने में असमर्थता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है. इस पर मो. जावेद शौर्य चक्र उनकी टेबल पर रख कर चले गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-final-publication-of-voter-list-will-be-held-on-october-14/">जमशेदपुर

: 14 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन

घर पर आग्रह पत्र चस्पा किया

उनको वहां उपस्थित पदाधिकारियों ने मनाने का भी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने. अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा मो. जावेद को शौर्य चक्र वापस लेने के लिए आग्रह पत्र कार्यालय कर्मी के साथ महिला पुलिस को उनके घर भेजा गया, पर उनकी पत्नी ने लेने से इंकार कर दिया. कार्यालय कर्मी द्वारा पत्र को उनके घर के बाहर चस्पा कर दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही